{"_id":"577011154f1c1bc97379ab34","slug":"after-a-fortnight-of-teenager-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का एक पखवारे के बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का एक पखवारे के बाद भी सुराग नहीं
जंगबहादुरगंज।
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोरी का एक पखवारे के बाद भी मोहम्मदी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। मालूूम हो कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की 14 वर्षीय पुत्री को पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौरा नासिर निवासी नूर सलीम, सोनू तथा नूरआलम बहलाफुसला कर 11 जून को भगा ले गए।
मोहम्मदी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तीन दिन बाद 14 जून को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को सौंप दी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद पुलिस न तो अपहृता किशोरी को बरामद कर सकी और न नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सकी है। किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री जिला हरदोई के कस्बा पिहानी के एक नेता के यहां है, जिसके संरक्षण में अभियुक्त भी है। वहीं, पसगवां थाना क्षेत्र केे एक गांव से 10 जून को अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा है, लेकिन नामजद अभियुक्तों का अभी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। किशोरी के पिता ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद दोनों महिलाएं अपहृत किशोरी के गांव की हैं, जबकि नामजद अभियुक्त गुरुसेवक तथा राहुल जिला शाहजहांपुर थाना पुवायां के गांव पटई के निवासी है।