{"_id":"57274cc64f1c1b51135ccf8d","slug":"accused-of-stealing-cattle-caught-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चुराने के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चुराने के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
ब्यूरो मझगईं।
Updated Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
मवेशी चुराने के आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया।
चौकी क्षेत्र के गांव बेलाखुर्द निवासी उमेश के करीब 50 हजार कीमत के दो भैंसे घर में बंधे हुए थे। रविवार की रात करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो भैंसे अपनी जगह न पाकर हक्का बक्का रह गया। चोरी की आशंका होते ही घरवालों और गांव के लोगों को जानकारी दी। करीब एक दर्जन लोग बाईकों से चोर की तलाश में निकल पड़े। इसमें रंजीत, राजपाल और अम्रत को सफलता मिल गई। अतरिया गेट के पास तीनो ग्रामीणों ने चोर को मय भैंसों के पकड़ लिया और गांव ले आए। आरोपी को बांधकर पहले गांव वालों ने खूब धुनाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति गांव का ही प्रमोद है। आरोपी ने बताया है कि अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास उसे किसी को भैंसें देने थे और यहीं उसको इनके रुपए भी मिलने थे।