{"_id":"0d0c70373d8fcf3ddbff2d88f5e21f8f","slug":"accused-of-rape-arrested-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार
खीरी टाउन
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार की शाम दबोच लिया।
एक गांव में बुधवार की देर रात शौच के लिए बाहर निकली किशोरी के साथ दो युवकों ने गैैंगरेप किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों नसीम खां और अजहुल के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी दोनों आरोपी पकड़े नहीं गए। तो ग्रामीणों में रोष पनप उठा और शनिवार को थाना पुलिस से मिलकर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। साथ ही दो दिन का समय देते हुए में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। इसके बाद हरकत में आई खीरी पुलिस ने दोनों आरोपियों नसीम खां और अजहुल को नाटकीय अंदाज में राजापुर चौराहे से दबोच लिया। एसओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को शनिवार की शाम को राजापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह कहीं भागने की फिराक में थे।
दस दिन पूर्व फरार युवती बरामद
खीरी टाउन। दस दिन पूर्व प्रेमी के संग फरार युवती को पुलिस ने शुक्रवार की रात को लखीमपुर बस अड्डे से बरामद कर लिया है। युवती के बयान कराने के बाद रात में ही पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया है। बता दें कि चार जनवरी को कस्बे के एक मोहल्ला से युवक-युवती अपने घरों से फरार हो गए थे। काफी तलाश के बाद परिवार वालों ने 13 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात लखीमपुर बसअड्डे के पास से बरामद कर लिया है।