फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of crimes have the right to arrest the revelations was booby District

अपराधों के खुलासे में ठीक तो अभियुक्तों की गिरफ्तारी में फिसड्डी रहा जिला

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused of crimes have the right to arrest the revelations was booby District
पु‌ल‌िस
आईजी जोन ए. सतीश गणेश की समीक्षा में अपराधों के खुलासे में जिले की स्थिति अच्छी पाई गई तो हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी में वह फिसड्डी मिला। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई में भी जिले की प्रगति शून्य रही। मसलन एक भी कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर एसपी अखिलेश चौरसियों को व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आईजी जोन ने बुधवार को लखनऊ में लखनऊ और फैजाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। गोष्ठी में अपराध एवं अपराधियों की स्थिति, त्योहारों और कानून व्यवस्था की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। हत्या के मामलों में अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर की स्थिति खराब रही तो डकैती की घटनाओं में रायबरेली, सीतापुर, लखनऊ की स्थिति असंतोषजनक रही। हत्या, डकैती और लूट के मामलों में ओवरऑल अनावरण का प्रतिशत सबसे कम लखनऊ में, दूसरे स्थान पर बाराबंकी और तीसरे स्थान पर उन्नाव रहा। अपराधों के अनावरण की दृष्टि से लखीमपुर खीरी अव्वल रहा, जबकि हरदोई और फैजाबाद की स्थिति अच्छी पाई गई, लेकिन जनपद खीरी में हत्या के 15 मामलों में गिरफ्तारी शेष होने और एनएसए, गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट में निरोधात्मक कार्रवाई न करने पर एसपी को सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed