फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accidents cow smuggler Including three killed

हादसों में गो तस्कर समेत तीन की मौत

Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accidents cow smuggler Including three killed
ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी शुरू हो गया है, जिससे हादसों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग हुए हादसों में गो तस्कर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लखीमपुर-गोला के बीच मुड़िया गांव के पास बने पुलिस सहायता केंद्र के पास शनिवार को खराब होकर खड़े ट्रक में गो तस्करों की कार पीछे से आकर भिड़ गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं हैदराबाद थाना क्षेत्र में पिकअप ने एक अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महेवागंज क्षेत्र में पांच नवंबर को बाइक की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भी गोला-लखीमपुर मार्ग पर थाना  हैदराबाद के ग्राम भल्लिया बुजुर्ग मोड़ के पास हुआ। सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ को तेज रफ्तार से एक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी,  जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने बताया की यह व्यक्ति शनिवार को केसवापुर में भीख मांगते देखा गया था। हैदराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

नानपारा से धान लोड कर हरियाणा जा रहा ट्रक शनिवार को मुड़िया गांव के पास बने पुलिस सहायता केंद्र के पास खराब हो गया था, जिससे ट्रक को चालक ने वहीं पर खड़ा कर दिया। वह मैकेनिक के आने का इंतजार कर रहा था, तभी लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज गति से आ रही लग्जरी कार ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। ट्रक चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के भीतर फंसे 25 वर्षीय तौकीर अहमद निवासी रिछा शामली, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली को निकाल  कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक रिछा निवासी जुनैद भी घायल हुआ, लेकिन वह मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसे भी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में तीन गो वंशीय पशुओं को पैर बांधकर बेहोशी की हालत मे वध के लिए ले जाए जा रहे थे। इस दुर्घटना में दो पशुओं की मौत हो गई। जबकि घायल पशु को इलाज के लिए फरधान पशु चिकत्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 महेवागंज। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल अधेड़ की शनिवार की शाम लखनऊ में उपचार दौरान मौत हो गई। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मनोहर लाल पांच नवंबर को बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां करीब 17 दिन चले इलाज के बाद शनिवार की शाम मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामदुलारे ने रविवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed