{"_id":"57b478624f1c1b61556eb578","slug":"aartio-office-hit-featured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय पर मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ कार्यालय पर मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
arto
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश पर कार्रवाई में एक दलाल पकड़ा
एडीएम एसपी सिंह और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दलालों की धरपकड़ के लिए एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले और एक दलाल को मय कागजात पकड़ लिया। पकड़े गए दलाल को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
डीएम के आदेश पर बुधवार को हुई कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। एडीएम और एएसपी ने कार्यालय के कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया तो कनिष्ठ सहायक मसूद अहमद फारुकी, कनिष्ठ सहायक अनामिका और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयराम वर्मा गैरहाजिर मिले। एडीएम ने तीनों को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान फरधान थाना क्षेत्र के एक युवक को दलाली के शक में पकड़ा गया, जिसके पास से तलाशी में कई ड्राइविंग लाइसेंस अभ्यर्थियों के कागजात पाए गए हैं। एडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया है। कोतवाल रामजीत चौधरी ने बताया कि शाम को तहरीर मिली है, जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।