फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सत्तापक्ष के एक नेता और आढ़ती से भी बरामद हुई कार

सत्तापक्ष के एक नेता और आढ़ती से भी बरामद हुई कार

Sat, 29 Dec 2018 05:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
सत्तापक्ष के एक नेता और आढ़ती से भी बरामद हुई कार
लखीमपुर खीरी। जिले में काफी समय से सक्रिय कार चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर छह लग्जरी कार बरामद करने वाली स्वॉट टीम ने अब मामले में खेल शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जिले के राजनीतिक दल के नेता और शहर के एक रसूखदार आढ़ती के कब्जे से पुलिस ने लग्जरी कार बरामद की हैं। जिन्हें पुलिस अब खेल कर बचाने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले की क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम पांच दिनों से जिले के कई स्थानों पर छापा मार कार्रवाई कर रही है। शाहजहांपुर, सीतापुर में भी छापे मारे थे। इस दौरान टीम ने काफी समय से जिले में सक्रिय कार चोर गैंग का खुलासा करते हुए टीम ने अब तक एक आई-20, एक इनोवा, एक वोल्टा कार समेत छह लग्जरी कारें बरामद कर 10 से अधिक लोगों को उठाया था। टीम के भरोसेमंद सूत्रों की मानेेें तो बरामद कारों में एक कार जिले के एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता और आई-20 कार शहर निवासी रसूखदार आढ़ती के पास से बरामद हुई है। टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो पुलिस नेता और रसूखदार आढ़ती समेत पकड़े गए कई अन्य लोगों को खेल कर अब बचाने की कोशिश में जुट गई है। शायद यही वजह है कि कोई नेता और रसूखदार अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस विभाग के जानकारों की माने तो शहर का एक कार सेल स्वामी भी इस मामले में शामिल है। कथित कार सेल स्वामी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के अलावा यूपी के कई जिलों में भी कार चोरी के मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि आढ़ती से बरामद कार कथित कार सेल की ही थी। हालांकि इस संबंध में स्वॉट टीम अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है। सूत्र बताते हैं कि आढ़ती के पास बरामद कार किसी दूसरे के नाम पर है। हालांकि कार को टीम ने आढ़ती के कब्जे से बरामद किया है। इसके बाद भी टीम आढ़ती और नेता को बचाने का प्रयास कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। इस संबंध में जब स्वॉट टीम प्रभारी शिवकुमार से पूछा गया तो उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed