फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीनी विवाद में किशोरी को मारी गोली, घायल

जमीनी विवाद में किशोरी को मारी गोली, घायल

Sat, 29 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में किशोरी को मारी गोली, घायल
29 एलके एच 352, 7
विज्ञापन

जमीन के विवाद में किशोरी को गोली मारी, घायल
दामाद का पता न बताने पर सास ससुर को पीटा
क्रासर
पुलिस ने पांच आरोपियों के विरूद्ध दर्ज की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के जुगनूपुर के मजरा गांव रामवट्टी निवासी जब्बार के घर शुक्रवार की रात में लोग घुस आए और उसके दामाद का पता पूछने लगे। पता न बताने पर जब्बार और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। चीखपुकार पर उसकी 17 वर्षीय बेटी जाग गई और वह आंगन में आकर बदमाशों से भिड़ गई। इस पर एक हमलावर ने तमंचे से किशोरी को गोली मार दी और भाग निकले। गोली लगने से किशोरी घायल हो गई।

कस्बा से सटे गांव जुगनूपुर का मजरा गांव रामबट्टी निवासी जब्बार ने बताया कि उनके दामाद सीतापुर जिले के अकबरपुर निवासी मुन्ना ने उनके घर के पड़ोस में घर बनाने को लेकर नजरू से ढाई लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। प्लाट के पास ही एक मस्जिद है। जब्बार के मुताबिक मस्जिद के सदर अजीज और दामाद मुन्ना के बीच जगह को लेकर दिन में विवाद हुआ था। रात दो बजे अजीज अहमद अपने साथी समी, शरीफ, जाकिर और आरिफ के साथ उसके घर में घुस आए। दामाद मुन्ना के बारे में पूछते हुए मारने लगे। इसी बीच बेटी सालिया (17) आ गई और वह हमलावरों से भिड़ गई। इस पर अजीज अहमद ने गोली चला दी। गोली बाएं हाथ में लगने से बेटी घायल हो गई। घर वाले घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल किशोरी को सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित जब्बार की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वर्जन.............
तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल किशोरी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना धौरहरा
0000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed