{"_id":"5af4a7234f1c1b46098b92a6","slug":"91525983011-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तीन खाता धारकों के खाते से निकले एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तीन खाता धारकों के खाते से निकले एक लाख रुपये
Updated Fri, 11 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकेहटी बैंक में तीन खाता धारकों के खाते से निकले एक लाख रुपये
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पहुंचे लोग, मैनेजर ने माना हुई है भूल
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। रकेहटी स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तीन खाता धारकों के खाते से करीब एक लाख रुपये निकल गए। जब खाताधारकों ने खाते से पैसा निकला देखा तो वह लोग सकते में आ गए। खाता धारकों संग अन्य लोग बैंक पहुंचे। वहां पर मैनेजर ने बैंक की भूल मानते हुए खाते में पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि करीब एक माह से बैंक के कैमरा खराब थे। जिन्हें बृहस्पतिवार को सही कराया गया।
रकेहटी निवासी सुरेश ने बताया कि उसका खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है। उसके खाते में 49 हजार रुपये थे। एक माह पहले वाउचर से चार हजार रुपये निकाले। इस माह नौ तारीख को 20 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक गया। कैशियर ने खाते में पैसा न होने की बात कह वाउचर वापस कर दिया। रकेहटी के छोटे ठठेर अपना खाते में बैलेंस चेक कराने के लिए गए थे। उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाले गए थे। इसी कड़ी में अंगूरी देवी का प्रधानमंत्री आवास आया था। दूसरी किस्त के 70 हजार रुपये खाते में पड़े थे। आरोप है कि समेरा निवासी नेवल किशोर के खाते में पूरा पैसा ट्रांसफर कर दिया। नेवल किशोर ने खाते में पैसा देखकर 19 हजार रुपये निकाल लिया। मामले की पोल खुलने पर बैंकर्मियों ने पैसा लौटाने का दबाव बनाया। नेवल किशोर ने 10 हजार तो लौटा दिया, लेकिन नौ हजार रुपये नहीं दिया। तीनों लाभार्थियों ने मामले की शिकायत रकेहटी के संभ्रांत लोगों से की। बैंक में बाबू शंकर मिश्रा, रामनरेश, बबलू राजा, अन्नू, भल्लर, प्रधान ज्वाला प्रसाद गुप्ता संग कई लोग बैंक पहुंचे। वहां पर रिकार्ड खंगाला तो उसमें चार हजार के स्थान पर 20 हजार रुपये का वाउचर मिला। बैंक में सीसीटीवी कैमरा चालू न होने के कारण मामला साफ नहीं हो पाया। बैंक मैनेजर राजाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पैसा लौटाया जाएगा।