फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सोते रहे घरवाले, लाखों का माल समेट ले गए चोर

सोते रहे घरवाले, लाखों का माल समेट ले गए चोर

Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सोते रहे घरवाले, लाखों का माल समेट ले गए चोर
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात चोर मोहल्ला काशीनगर कॉलोनी निवासी शत्रोहन लाल यादव के घर में घुस गए। यहां से चोर चार तोला सोना और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला काशीनगर कॉलोनी निवासी धीरज यादव ने बताया कि उनके पिता शत्रोहन लाल यादव बाहर गए थे। घर पर मां, भाभी और बड़े भाई सिद्धेष यादव समेत अन्य लोग थे। सभी लोग रोज की तरह अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रविवार की रात किसी समय चोर छत के सहारे घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखी चाबी से सेफ और बक्शा खोल लिया। चोर सेफ में रखी 15 हजार रुपये की नकदी, मटरमाला, झाला, पॉयल आदि समेत करीब चार तोला सोना चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह हुई। कमरे में बिखरा सामान देख वह लोग दंग रह गए। चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राजापुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


संपूर्णानगर में चार दुकानों से हजारों का सामान चोरी
संपूर्णानगर।
कस्बा के बिहारी कॉलोनी निवासी राजकुमार गुप्ता, राजाराम, छोटू कबाड़ी आदि की दुकान से चोरों ने मोबाइल सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों के अनुसार पुलिस गश्त भी करती है। उसके बाद भी बेखौफ चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग जगहों पर हजारों की चोरी
मझगईं। कस्बे के मजरा तिकोना फार्म में स्थित टाली साहब गुरुद्वारे में रखी गुल्लक को चोर उठा ले गए। बताया गया है कि इस समय गुरुद्वारे के बाबा सो रहे थे। हालांकि खटपट में उनकी नींद खुल गई, लेकिन भय की वजह से वह उठे नहीं। बाद में देखा की चोर गुल्लक उठा ले गए हैं। बाबा कश्मीर सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं लोकनपुरवा निवासी पंचमराना का मकान निघासन रोड पर है। क्षेत्र में सक्रिय चोर बीती रात उसके घर घुस गए और वहां से दो मोबाइल, एक जैकेट के साथ ही 11 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह होने पर चोरी का पता लगने पर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

गन्ना सेंटर से किसान की गन्ने से भरी ट्रॉली चोरी
महंगापुर। किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के महंगापुर सेंटर से रविवार की रात एक किसान की सेंटर पर खड़ी गन्ना भरी चार पहिया ट्रॉली चोरी हो गई। किसानों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

किसान सहकारी चीनी मिल के महंगापुर सेंटर पर महंगापुर निवासी गुरविंदर सिंह की गन्ना भरी चौपहिया ट्रॉली गन्ना तुलवाने के लिए खड़ी थी, जो रविवार की रात चोरी हो गई। खास बात यह है कि सेंटर यार्ड में खड़ी ट्रॉली और पड़े गन्ने की रखवाली के लिए मिल प्रशासन ने चौकीदार भी रखा है। इसके बाद चोरी की यह वारदात हो गई। इससे पहले भी करीब दो साल पहले साधू सिंह की ट्राली इसी सेंटर से चोरी हो गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। ट्राली स्वामी ने घटना की तहरीर संपूर्णानगर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed