{"_id":"5bcc5eabbdec2265a106136f","slug":"81540120235-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाकर दे दी जान
Updated Sun, 21 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला उदयपुर सड़ा निवासी 20 वर्षीय राजेश कुमार ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सदर कोतवाली के गांव उदयपुर सड़ा निवासी मुकेश ने बताया कि उनका छोटा भाई राजेश शहर के मेला मैदान स्थित एक होटल पर काम करता है। रविवार की सुबह भाई काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन वह होटल पर नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे भाई ने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी और बताया कि वह गणेशनगर में पड़ा है। इस पर घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन ें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई। घर वाले जहरीला पदार्थ खाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जहर खाने के पीछे क्या वजह है? इसकी जानकारी की जा रही है।