{"_id":"5b859e9442c7924670023c01","slug":"81535483540-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को घायल कर बदमाश लूट ले गए नकदी-मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को घायल कर बदमाश लूट ले गए नकदी-मोबाइल
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को घायल कर नकदी-सेलफोन लूट कर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज। साइकिल से दुकान जा रहे एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल करने के बाद उससे 3700 रुपये और दो सेलफोन लूटकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पसगवां कोतवाली के गांव सैंडा निवासी कौशल कुमार सिंह की लखनौरिया तिराहे पर पान मसाला की दुकान है। कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह साइकिल से अपनी दुकान पर जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे सैंडा और नेशनल हाईवे के बीच एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रोक ली और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बदमाश उससे 3700 रुपये और दो सेलफोन लूटकर ले गए। घायल व्यापारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अपराधों पर नियंत्रण करने में फेल हुई पुलिस
लखीमपुर खीरी। जिले के पुलिस मुखिया भले ही अपराध नियंत्रण होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हफ्ते भर से हो रही रही ताबड़तोड़ वारदातों ने एसपी के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
हाईटेक पुलिसिंग अपराधी के सामने बेबस साबित हो रही है। 31 जुलाई से लेकर अब तक हुईं वारदातों पर यदि नजर डालें तो पांच से अधिक लूट और 12 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा सोमवार की रात शहर में तीन चोरियों, एक लूटपाट के साथ करीब छह वारदातें हुईं। अभी पुलिस इनमें से सिर्फ सिटी मार्ट और शास्त्रीनगर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मोहम्मदी इलाके में बदमाशों ने बाइक चालक को गोली मारकर लूटने का प्रयास किया। लगातार हो रहीं वारदातों से जिले की कानून व्यवस्था पटरी से उतरती दिख रही है। पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को काबू करने में विफल साबित हो रही है।