{"_id":"6a8dd819b9e078ccec0ffd23","slug":"2-arrested-in-locket-snatcing-sirsa-news-c-128-1-sir1004-163855-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला का सोने का लॉकेट छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला का सोने का लॉकेट छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव शेरपुरा में एक महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों कुलदीप सिंह और गुलाब को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 27 जुलाई की शाम को हुई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि बिमला देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी। बिमला देवी 27 जुलाई की शाम को गोशाला से घर जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनका लॉकेट छीन लिया था। डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने कुलदीप सिंह और गुलाब को गिरफ्तार किया। कुलदीप सिंह गांव लुदेसर का निवासी है जबकि गुलाब कुतियाना सिरसा का है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि में सोने का लॉकेट बरामद किया जाएगा।