फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 30 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला
विज्ञापन

मृतक के पिता ने अपने ही दो सगे भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर/खीरी टाउन। थाना खीरी के गांव महमदपुर महेवा निवासी रमेश के 20 वर्षीय पुत्र सूरज का शव संदिग्ध हालत में गांव से एक किलोमीटर दूर बाबा की कुटी के पास सिरसा के पेड़ से लटकता मिला। उसके गले में उसके ही पहने लोअर का फंदा कसा था। मृतक के पिता ने अपने ही सगे दो भाइयों पर जमीन विवाद में बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव महमदपुर महेवा निवासी रमेश ने बताया कि खेत को लेकर उनका भाइयों से विवाद चल रहा है। शनिवार को दो भाई अपने पुत्रों के साथ उनके घर आ धमके। गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पर उसके पुत्र राजेश का गला दबाकर मार डालने की कोशिश की थी। उसने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपी भाई उसके घर पहुंचे और झगड़ा करने लगे। इस पर वह ग्राम प्रधान के घर चले गए। पुत्र राजेश और पत्नी घर पर थी। सुबह करीब आठ बजे पुत्र घर से निकला फिर वह वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब 12 बजे घास लेने खेतों की ओर गए गांव के कुछ लोगों ने पुत्र राजेश का शव बाबा की कुटी के पास पेड़ से लटकता देखा तो सूचना घर वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देख चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके ही दो भाइयों ने उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या की है और शव आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया है।
विज्ञापन

---------
राजेश का पिता अपने ही दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपिन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed