फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हैंड राइटिंग और बिसरा परीक्षण रिपोर्ट का है इंतजार

हैंड राइटिंग और बिसरा परीक्षण रिपोर्ट का है इंतजार

Thu, 12 Oct 2017 07:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
हैंड राइटिंग और बिसरा परीक्षण रिपोर्ट का है इंतजार
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला होमगार्ड्स कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार गौतम की मौत के मामले में विवेचक सीओ सिटी ने जांच तेज कर दी है। उन्होंने सुसाइड नोट और बिसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। अब पुलिस को दोनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी होमगार्ड जिला कमांडेंट के खिलाफ आगे कार्रवाई बढ़ेगी।
बतादें कि मंगलवार को मोहल्ला सरवती देवी कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात रविंद्र कुमार गौतम ने होमगार्ड दफ्तर में ड्यूटी के दौरान जहर खा लिया था। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रविंद्र कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें जिला होमगार्ड्स डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने की बात लिखी थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिवार वालों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। घरवालों का आरोप था कि पुलिस तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मामला तूल पकड़ते देख सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी होमगार्ड जिला कमांडेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच सीओ सिटी आरके वर्मा को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने मामले की जांच तेज कर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया था। इसलिए बिसरा और सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई हो सकेगी। अन्य बिंदुओं पर उनकी जांच जारी है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर ऐसी क्या बात थी, जिससे तंग आकर उसने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed