फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दीवार से टकराकर युवक की मौत

दीवार से टकराकर युवक की मौत

Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
दीवार से टकराकर युवक की मौत
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के देउवापुर गांव में बुधवार की रात पिता पुत्र के बीच हुई मारपीट में 26 वर्षीय शराबी बेटे की पक्की दीवार पर गिरने से मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव देउवापुर निवासी मुनीश वर्मा का 26 वर्षीय बेटा राविंद्र कुमार शाम को अक्सर शराब पीकर घर आता था जिस पर मुनीश वर्मा उसे फटकार लगाते थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे राविंद्र कुमार जब शराब पीकर घर लौटा तो पिता मुनीश वर्मा ने उससे देर से घर आने का कारण पूछा। जिस पर राविंद्र ने पिता को जान से मारने को कहकर भिड़ गया और दोनों के बीच गुत्थमगुत्थी होने लगी, जिसमें पिता मुनीश वर्मा ने छुड़ाते हुए धक्का दे दिया, जिससे वह सिर के बल पक्की दीवार से टकराकर बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की खबर फैलते ही तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे इंसपेक्टर राजवीर सिंह, अजान चौकी प्रभारी यशवीर सिंह, सीओ गोला अभिषेक प्रताप ने परिवार वालों, ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिता मुनीश वर्मा को रात में ही हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई संदीप कुमार की तहरीर पर मृतक के पिता मुनीश वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोट दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक-थाना हैदराबाद

घटना पर पछता रहा है आरोपी पिता
हैदराबाद थाना में मौजूद आरोपी पिता मुनीश कुमार अपने जवान बेटे की मौत पर पछता रहा है। उनका युवा बेटा राविंद्र को जान से मारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।


शराबी प्रवृत्ति का था राविंद्र
ममरी। देउवापुर वासियों और मृतक के पिता मुनीश ने पुलिस को बताया कि राविंद्र ने एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को आग से जलाकर मार डाला था। तभी से वह दारू पीने का आदी हो गया था। इस केस को निपटाने में उसकी दो बीघा जमीन भी बिक गई थी। घर में आर्थिक तंगी आने से उनका छोटा बेटा सुरेंद्र और पत्नी हापुड़ की एक फैक्ट्री में कई साल से नौकरी करते हैं, जो घर मौजूद नहीं थे। सिर्फ मृतक राविंद्र और पिता मुनीश दो लोग ही घर पर रहते थे। जिसकी पुष्टि गांव वालों ने भी की है। ग्रामीणों ने बताया कि मुनीश वर्मा के पास मात्र तीन बीघे जमीन शेष बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed