फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चूल्हा जलाते समय आग लगने महिला झुलसी, मौत

चूल्हा जलाते समय आग लगने महिला झुलसी, मौत

Sat, 22 Dec 2018 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
चूल्हा जलाते समय आग लगने महिला झुलसी, मौत
चूल्हा जलाते समय आग लगने से महिला झुलसी, मौत
विज्ञापन

खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के जेठरा गांव में शुक्रवार सुबह चूल्हा जलाते समय अचानक आग लगने से बुरी तरह झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के समय विवाहिता घर में अकेली थी। पति दूसरे राज्य में काम करता है।

ईसानगर थाना क्षेत्र के जेठरा गांव निवासी इसराइल की 35 वर्षीय पत्नी शबाना शुक्रवार सुबह खाना बनाने के लिए ढिबरी से चूल्हा जला रही थी कि अचानक ढिबरी गिरने उसके कपड़ों में आग लग गई। घर में अकेली होने के कारण शबाना गंभीर रूप से झुलस गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और जल रही शबाना को किसी तरह बचाया। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने आसपास के लोगों की मदद से पीड़िता को खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शबाना की मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया शबाना का पति इसराइल मेहनत मजदूरी करने दूसरे प्रदेश गया हुआ है। जिसके चलते शबाना घर में अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed