{"_id":"59c2a2e24f1c1b8f688b5a20","slug":"71505927906-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती की धारदार हथियार से हत्या
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती की धारदार हथियार से हत्या
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन।
थाना क्षेत्र के गांव बोझिया में गर्भवती महिला की धारदार हथियार से पेट पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने दो भाइयों के बीच विवाद के दौरान बीचबचाव करने पर देवर द्वारा हत्या किए जाने की बात कही है, जबकि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव बोझिया फार्म के उत्तर में करीब पांच सौ मीटर दूर सरदार संतोष सिंह सुक्खा का झाला है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे सुक्खा सिंह के दो बेटे गुरुचरन सिंह और दलबाग सिंह के बीच पशुओं का चारा काटने को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। इस बीच बचाव करने गुरुचरन सिंह की 25 वर्षीय पत्नी कमलजीत कौर आ गईं। इसी बीच देवर दलबाग सिंह ने हंसिया से कमलजीत कौर पर प्रहार कर दिया, जो उसके पेट में जा घुसा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका कमलजीत कौर के पिता जसमेर सिंह निवासी बसेगापुर थाना फूलबेहड़ ने घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को उसका पति गुरुचरन उर्फ सुखचैन सिंह, देवर दलबाग सिंह और ससुर संतोष सिंह सुक्खा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उसकी पुत्री छह माह के गर्भ से थी।
आरोप है कि हत्या के राज को छुपाने के लिए दोनों भाइयों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर दलबाग सिंह को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
- अजय यादव, एसओ