{"_id":"5b4e28ad4f1c1b572f8b4fde","slug":"61531848877-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस के घर सरेशाम घुसा बदमाश ले गया नकदी-जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जस्टिस के घर सरेशाम घुसा बदमाश ले गया नकदी-जेवर
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस के घर सरेशाम घुसा बदमाश, ले गया नकदी-जेवर
निचले तल पर कर रहा था चोरी का प्रयास
चचेरे भाई ने शोर मचाया तो छत से कूद कर भागा
एसपी समेत कई अफसर पहुंचे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
17 एलकेएच 11, 12
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला मेला मैदान स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस के घर मंगलवार की शाम एक बदमाश घुस गया। घर में पानी भरने गए जस्टिस के चचेरे भाई की उस पर नजर पड़ गई। उनके शोर शराबा करने पर बदमाश छत से कूदकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बदमाश दूसरी मंजिल के कमरे में रखी नकदी और कुछ जेवर ले जाने में कामयाब रहा।
हाईकोर्ट इलाहाबाद के जस्टिस शशिकांत रस्तोगी का मेला मैदान में निघासन रोड पर मकान है। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। घर पर अकेली उनकी माता 68 वर्षीय सरोजनी देवी रहती हैं। जस्टिस के चचेरे भाई नवीन रस्तोगी की जस्टिस के ही मकान में दुकान हैं। नवीन रस्तोगी ने बताया कि उनकी दुकान में लगे कूलर का पानी खत्म हो गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे माता सरोजनी देवी घर से मेन चैनल पर आकर खड़ी हो गईं और दुकान की देखरेख करने लगीं। इस पर वह बाल्टी लेकर घर के अंदर कूलर के लिए पानी भरने चला गया। पहली बार तो पानी ले आया जब दूसरी बार पानी लेने गया तो देखा कि एक व्यक्ति कमरे के पास खड़ा था। उसका मुंह बंधा था। उसके हाथ में चाकू और असलहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। वह तुरंत दबे पांव बाहर निकले और दरवाजा बंद कर शोर मचाया। जिस पर बदमाश छत से नीचे कूदकर भाग निकला। उसे भागते हुए कई लोगों ने देखा, लेकिन तमंचा हाथ में होने के कारण किसी की हिम्मत आगे बढने की नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जब वह लोग घर के दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सोने की चूड़ी, नकदी समेत काफी सामान गायब था। घटना के बाद दहशत फैल गई। जस्टिस के घर बदमाश घुसने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर बदमाश की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मौके पर पहुंचे एसपी रामलाल वर्मा ने घटना की जानकारी ली। शहर कोतवाल ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।