फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्राम प्रधान, उनके भतीजे पर खौलता तेल फेंका, झुलसे

ग्राम प्रधान, उनके भतीजे पर खौलता तेल फेंका, झुलसे

Tue, 26 Jun 2018 04:48 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, उनके भतीजे पर खौलता तेल फेंका, झुलसे
ग्राम प्रधान, उनके भतीजे पर खौलता तेल फेंका, झुलसे
विज्ञापन

गर्म रोटियों को लेकर बारात में हो रहा था बवाल
भतीजे के साथ मामला निपटाने गए थे ग्राम प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव रमुआपुर सती में आई एक बारात में गर्म रोटियों को लेकर सोमवार की रात बारातियों और कारीगर के बीच मारपीट हो गई। झगड़े का निपटारा करने मौके पर ग्राम प्रधान अमरीश कुमार अपने भतीजे संदीप के साथ पहुंच गए। आरोप है कि गुस्साए कारीगर ने कढ़ाई में खौल रहा गर्म तेल दोनों पर फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कारीगर के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव रमुआपुर सती के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम गांव निवासी सुशील के घर पर बारात आई थी। जब खाना शुरू हुआ तो कुछ बारातियों ने गर्म रोटियों की मांग की। इसी बात को लेकर बारातियों और हलवाइयों में विवाद बढ़ गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। झगड़ा होने की सूचना पर ग्राम प्रधान अमरीश और उनका भतीजा संदीप मौके पर पहुंच गया। दोनों बारातियों और हलवाइयों से बातचीत कर मामले को शांत करा रहे थे। इसी बीच गुस्साए शहर की गढ़ी रोड निवासी कारीगर तुलसीराम ने कढ़ाही में खौल रहा तेल ग्राम प्रधान अमरीश कुमार पर उड़ैल दिया। तेल की चपेट में आकर उनका भतीजा संदीप भी झुलस गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आनन-फानन में सदर कोतवाल अशोक पांडेय फोर्स के साथ गांव पहुंचे। झुलसे प्रधान और उनके भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाल ने बताया कि ग्राम प्रधान के भतीजे सौरभ गुप्ता की तहरीर पर आरोपी कारीगर तुलसीराम के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed