{"_id":"59844f794f1c1bf9248b4a20","slug":"61501843321-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी में अधेड़ डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नदी में अधेड़ डूबा, तलाश जारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र में बंधे के अंदर बाढ़ की तेज धार को पार करते समय एक अधेड़ तेज बहाव में डूब गया। हादसा वृहस्पतिवार शाम उस वक्त हुआ जब वह बाजार से खरीददारी कर वापस घर जा रहा था। गोताखोरों की मदद से पुलिस डूबे अधेड़ की खोजबीन कर रही है।
शारदा बंधे के अंदर बसे गांव इच्छारामपुरवा निवासी रामजीवन(44) वृहस्पतिवार को मिलपुरवा की बाजार में खरीददारी करने आया था। शाम करीब सात बजे वह बाढ़ के पानी को पार कर वापस घर जा रहा था। इस बीच तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की पर नाकाम रहे। सूचना पर फूलबेहड़ इंस्पेक्टर केएन पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। इस बीच अंधेरा होने से दिक्कत हुई। शुक्रवार को भी गोताखोर नदी में उतरे और खोजबीन की लेकिन अधेड़ का कुछ पता नही लग सका। इधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।