{"_id":"5c052656bdec22417b50cbae","slug":"51543841366-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डनलप-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डनलप-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पलिया क्षेत्र में रविवार रात गन्ना भरे डनलप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि गांव बोझवा निवासी 35 वर्षीय सुखराम रविवार को किसी काम से पलिया आए थे। रात करीब 12 बजे बाइक से घर जा रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए थे। पलिया नगर में ही गन्ना लेकर चीनी मिल की ओर जा रहे डनलप और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुखराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें लेकर जब जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया।