{"_id":"5bfe7fccbdec2241903d8111","slug":"51543405516-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला के कुंडल नोचकर लुटेरे फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला के कुंडल नोचकर लुटेरे फरार
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला के कुंडल नोचकर लुटेरे फरार
लखीमपुर खीरी। बच्चे को स्कूल से घर लेकर जा रही महिला को दो युवकों ने रोक लिया और उसे धमकाकर कुंडल लूट लिये। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
मोहल्ला भरतपुर कॉलोनी निवासी जोगेंद्र सिंह की पत्नी पूनम ने बताया कि वह हाथीपुर बक्शा मार्केट स्थित एक स्कूल से बच्चे को लेकर सुबह करीब 11.30 बजे घर जा रही थीं। मेला मैदान रोड पर स्थित धर्म कांटा के आगे जब गली में पहुंची तो दो युवकों नेे रोक लिया और धमकाकर उनके कुंडल लूटकर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।