फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अवैध खनन से बने तालाब ने ले ली किशोरी की जान

अवैध खनन से बने तालाब ने ले ली किशोरी की जान

Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से बने तालाब ने ले ली किशोरी की जान
अवैध खनन से बने तालाब ने ले ली किशोरी की जान - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
तिकुनिया खीरी (लखीमपुर खीरी)। 
विज्ञापन

गांव रायपुर के दक्षिण स्थित अवैध खनन से बने तालाब में शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोरी की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीण हादसे के लिए खनन करने वालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उधर, पुलिस ने शनिवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बता दें कि आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर के दक्षिण में करीब 300 मीटर की दूरी पर एक तालाब है। गांव के लोगों का कहना है कि आदर्श तालाब के पास ग्राम पंचायत की काफी जमीन खाली पड़ी थी, जिसमें से कई साल से गांव के कुछ लोग खनन कर रहे थे। मिट्टी निकलने से उस जगह पर करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें बारिश का पानी भरने से वह और गहरा गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी शंकर की 12 वर्षीय पुत्री पुष्पा, नंदराम की 15 वर्षीय बेटी शिवानी और गांव की मोहिनी शुक्रवार को गुजरी के फूल तोड़ने इसी तालाब में घुस गई थी। बच्चियों को इसकी गहराई का आभास नहीं था। गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगीं। आसपास खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर पुष्पा के पिता शंकर तालाब में कूद गए। उन्होंने तीनों को तालाब से बाहर निकाला। इसमें शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा और मोहिनी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुष्पा और मोहिनी की हालत अब ठीक बताई गई है। नंदराम ने बताया कि शिवानी की मां की मौत तीन साल पहले पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कोतवाल अजय कुमार सिंह ने घटना स्थल की जांच की। हादसे की सूचना कोतवाली में न देने पर चौकीदार नंदकिशोर को फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed