फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, फायरिंग

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, फायरिंग

Mon, 24 Jul 2017 07:10 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम नौरंगाबाद निवासी अशोक कुमार और शिव शंकर के बीच ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को विवादित जमीन पर छप्पर डालने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें विवाद होने लगा। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में बच्चू, राजू, बबलू, मौजी, माताप्रसाद, गुड्डू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अशोक कुमार की तहरीर पर सालिकराम और शिवशंकर की ओर से संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed