फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   निघासन, पसगवां में पकड़े गए कई देशी असलहे

निघासन, पसगवां में पकड़े गए कई देशी असलहे

Mon, 18 Mar 2019 11:20 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
निघासन, पसगवां में पकड़े गए कई देशी असलहे
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन की पढुआ चौकी और थाना पसगवां की उचौलिया चौकी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में बने, अधबने तमंचा, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा है।
विज्ञापन


नेपाल को भी की जाती थी तमंचा-बंदूक की सप्लाई
निघासन। सीओ आरके वर्मा ने बताया कि रविवार की शाम पढुआ चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग गांव नरेंद्रनगर वेली मेलहाघाट जिंद बाबा मजार के निकट एक गन्ने के खेत में तमंचा बना रहे हैं। सूूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी के साथ शेर बहादुर सिंह के खेत में छापा मारा और तमंचा बनाते हुए कोतवाली धौरहरा के गांव लोनियन पुरवा निवासी गया प्रसाद को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से पांच बने तमंचा, एक अधबना तमंचा, एक 12 बोर की बंदूक, 11 कारतूस के साथ ही असलहा बनाने के उपकरण एक पंखा, हथौड़ा, सड़सी, चाकू, कील, अधबनी नाल, रेती, स्प्रिंग, पीली टार्च आदि बरामद किया है। सीओ के मुताबिक गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह तमंचा बनाने के बाद उसको चेक करने के लिए कारतूस देता है। जब वह तमंचा जांच में सही मिलता है तो उसे अच्छी कीमत पर बिक्री करता है। उसने कई तमंचे नेपाल के लोगों को भी बिक्री किए हैं।
विज्ञापन


दो तमंचा और उपकरण बरामद
जंगबहादुरगंज। थाना पसगवां की पुलिस चौकी उचैलिया प्रभारी हर्षित कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बरनैया नहर कोठी के निकट छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र के थाना आरसी मिशन क्षेत्र की नई बस्ती रेती निवासी दुर्योधन को शस्त्र बनाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो निर्मित तमंचा 315 बोर, कई नाल और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed