फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pushcart vendor dies after collapsing on the road due to dizziness.

Ambedkar Nagar News: चक्कर आकर सड़क पर गिरे ठेला चालक की मौत

Sat, 26 Sep 2026 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Pushcart vendor dies after collapsing on the road due to dizziness.
मुरली प्रजापति (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। टांडा के मुबारकपुर चौराहे के पास ठेला लेकर घर लौट रहे मुरली प्रजापति (54) की अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

अकूतपुर निवासी पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता ठेला चलाकर शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे। मुबारकपुर चौराहे के पास चक्कर आने से वह गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई इस घटना से पत्नी सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे हैं, बड़े बेटे अजय कुमार की शादी हो चुकी है, विजय मजदूर है, सबसे छोटा बेटा रजत कुमार इस बार हाईस्कूल में है। बड़ी बेटी अंजू देवी का विवाह हो चुका है और छोटी बेटी शिवांगी बीए की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed