फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीनी विवाद में फायरिंग, पिता-दो पुत्र घायल

जमीनी विवाद में फायरिंग, पिता-दो पुत्र घायल

Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में फायरिंग, पिता-दो पुत्र घायल
सिंगाही। थाना क्षेत्र के गांव दलराजपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में पिता-पुत्र घायल हो गए, जबकि हमलावरों की पिटाई से उनके तीसरे पुत्र का हाथ टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया है। पुलिस ने छुट्टी पर आए आरोपी दो फौजियों भाइयों को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दलराजपुर निवासी हरदयाल कौर ने बताया कि उनके जेठ महेंद्र सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे महेंद्र सिंह, अपने पुत्र बलविंदर सिंह (झांसी में तैनात फौजी जवान) गुरजंट सिंह (ग्लेशियर लेह में तैनात फौजी) और छोटे बेटे मंदीप सिंह के साथ 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, बांका लेकर खेत पर पहुंचे और उनके खेत से जबरन मिट्टी भरने लगे। इस पर उन्होंने, उनके पति पूरन सिंह, पुत्र बलकार सिंह और गुरमीत सिंह ने मना किया तो आरोपियों ने बंदूक से गोली चला दी, जो कि पति पूरन सिंह और पुत्र बलकार को लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए। हमलावरों ने पति पर बांके से प्रहार भी किया। हमलावरों की पिटाई से तीसरे पुत्र गुरमीत सिंह का हाथ टूट गया। फायरिंग और शोर शराबा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों फौजी बेटों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों फौजियों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना में शामिल दोनों फौजियों को हिरासत में लिया गया है। दो लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed