{"_id":"5bdef484bdec2269612aced6","slug":"41541338244-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गैंगलीडर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में गैंगलीडर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद एक पेशेवर गैंग के लीडर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर दो बैंक मित्रों से हुई लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 1.10 लाख रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त दो बाइकों को बरामद किया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर को दो बाइक पर सवार छह बदमाश गांव कोरारा निवासी बैंक मित्र रमेश वर्मा और मुडिय़ा मिश्र निवासी पंकज वर्मा से हथियारों के बल पर 2.31 लाख रुपये लूटकर भाग निकले थे। थाना पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की सुरागरसी कर रही थी। घटना के खुलासे में स्वॉट टीम को भी लगाया गया था। रविवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्यामनरायण सिंह ने स्वॉट टीम के साथ सेमरी पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाना फरधान के गांव सराय सैदापुर निवासी विशाल कुमार वर्मा, थाना फूलबेहड़ के गांव राजापुर निवासी सद्दाम और गांव सुथरी निवासी विकास उर्फ गोलू को दबोच लिया, जबकि थाना फूलबेहड़ के गांव लौकिहा निवासी धर्मेंद्र, फरधान के गांव देवकली घोसियाना निवासी दुगन्ना और थाना मितौली के गांव कलिया पिपरझला निवासी छन्नू फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइक, तीन तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बैंक मित्रों के साथ लूटपाट की घटना को स्वीकार किया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बदमाश विशाल कुमार वर्मा के घर से 1.10 लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों का पुलिस ने चालान कर दिया है। एसपी ने पुलिस टीम को शाबासी देते हुए पांच हजार रुपये का नकद ईनाम दिया है।
गैंग लीडर है सद्दाम
प्रभारी निरीक्षक श्यामनरायण सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के गैंग का लीडर सद्दाम है। सद्दाम के खिलाफ थाना फरधान, नीमगांव, फूलबेहड़ के अलावा सीतापुर के लहरपुर थाने में भी लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। धर्मेंद्र के खिलाफ थाना फूलबेहड़ में डकैती का मामला दर्ज है।