फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 injured in bloody war

पड़रियातुला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 घायल

Wed, 06 Jun 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
12 injured in bloody war
यूपी100 - फोटो : amar ujala
जमीन के विवाद को लेकर थाना भीरा क्षेत्र के गांव पड़रिया तुला में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें जमकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार चले। संघर्ष में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। सूचना पर जब यूपी 100 पुलिस पहुंची तो बवालियों ने दरोगा और चालक को दौड़ा लिया। जान बचाकर पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। घायलों को पहले बिजुआ सीएचसी लाया गया, यहां से दो लोगों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव पड़रिया तुला निवासी राम चंद्र और राम सिंह के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं विवादित जमीन का वाद अदालत में विचाराधीन है।मंगलवार को इसी खेत में एक पक्ष की ओर से एक गांव का मजदूर गन्ना गुड़ाई करने गया था। दूसरे पक्ष ने उसे खेत पर पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना मिलने पर दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। करीब 20 मिनट तक दोनो पक्षों में लाठी-डंडे, ईंटा-पत्थर चले। इस बीच यूपी 100 की पीआरवी 2869 मौके पर पहुंच गई। पीआरवईी के एचसीपी और चालक को उपद्रवियों ने दौड़ा लिया। ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ। पीछे से एचसीपी भी दौड़ते हुए गाड़ी पर पहुंचे। बवाल में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, घायलों को 108 एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी लाया गया। यहां पर दो लोगों को जिले पर रेफर कर दिया गया। भीरा थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पड़रिया तुला में दो पक्षों में हुए विवाद में करीब 12 लोग घायल हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को दौड़ाए जाने की बात से एसओ इंकार कर रहे हैं, जबकि पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतापटांडा में हुआ था बवाल
बिजुआ। प्रताप टांडा गांव में जमीन के विवाद में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो लोग लखीमपुर अस्पताल में भर्ती हैं। इस झगड़े में भी अभी तक पुलिस को तहरीर नही मिल सकी है। बता दें कि दो दिन दिन में एक कत्ल एवं दो फौजदारी के मामले जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश में ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed