फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कार की टक्कर से कोतवाली का आरक्षी घायल

कार की टक्कर से कोतवाली का आरक्षी घायल

Thu, 04 Jan 2018 09:29 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से कोतवाली का आरक्षी घायल
कार सवारों ने कोतवाली के
विज्ञापन

सिपाही को ठोका, जख्मी
अलीगंज रोड पर दरोगा संग छह पुलिस कर्मी कर रहे थे चेकिंग
दरोगा ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
अलीगंज रोड स्थित ईंट भट्टे के पास वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की कार सवारों ने कोतवाली के एक सिपाही को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकले। घायल सिपाही को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसआई कमलेश कुमार ने कार चालक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

दरोगा ने दर्ज कराई तहरीर में कहा है कि वह अलीगंज रोड पर भट्टे के पास तीन जनवरी की देर शाम उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसआई मुनाजिर हुसैन, कांस्टेबल महेश यादव और होमगार्ड के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अलीगंज की ओर से आ रही एक कार डीएल 4 सी/0544 को कांस्टेबल महेश यादव ने रोकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने स्पीड बढ़ाते हुए जान बूझकर महेश यादव को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। गंभीरावस्था में आरक्षी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसआई कमलेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 307 और 332 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस बाबत कोतवाल गोला संजय कुमार त्यागी का कहना है कि कार के नंबर को ट्रेस कराकर कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed