फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रतिबंधित सांपों के साथ तीन गिरफ्तार

प्रतिबंधित सांपों के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 11:13 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित सांपों के साथ तीन गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में सांपों की तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो प्रतिबंधित सांपों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक उत्तराखंड के डुडकी जिला हरिद्वार का रहने वाला है।
रविवार की देर शाम पुलिस ने क्षेत्र के टेगनहा गांव के बाहर वाहन की तलाश में बैठे तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से तीन दोमुहां सांप बरामद हुए। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम अशोक शर्मा निवासी डुडकी, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड, राजकुमार निवासी बिहारीपुर थाना सहारनपुर और सद्दाम निवासी दरिगापुर थाना ईसानगर बताए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र में दोमुहां सांपों की तस्करी का जाल टेगनहा, बेहननपुरवा, सिसैया, सोठियाना के अलावा ईसानगर के कई गांवों में फैला है। यह बाहरी लोगों को बुलाकर इन्हें दोमुहां सांप लाखों में बेचते हैं, बाद में इन्हें विदेशों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोमुहां सांप के बारे में आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह वजन के हिसाब से बिकता है। पांच किलो सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। लोग इसे ठगी में भी प्रयोग करते हैं। बताया कि तीनों को वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


लक्ष्मी सिद्धि के लिए तांत्रिक करते हैं दोमुहां सांप की पूजा
अंधविश्वास के चलते एक तबका ऐसा भी है जो दिवाली पर दोमुहां सांप, उल्लू आदि वन्यजीवों की बलि देकर लक्ष्मी सिद्धि के लिए तांत्रिक पूजा करता है। इसी अंधविश्वास के चलते दो मुहां सांप की मनमानी कीमत तस्कर खरीदारों से वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed