फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुफलिसी में दिन गुजार रहा मृतकों का परिवार

मुफलिसी में दिन गुजार रहा मृतकों का परिवार

Thu, 28 Sep 2017 11:57 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुफलिसी में दिन गुजार रहा मृतकों का परिवार
मुफलिसी में दिन गुजार रहा मृतकों का परिवार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खीरी टाउन।
विज्ञापन

हादसे का शिकार बने गांव मंझरा गौढ़ी निवासी दो सगे भाइयों का परिवार मुफलिसी का जीवन गुजार रहा है। पांच बेटों में दो बेटों की मौत होने के बाद से पिता घनश्याम टूट गया। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में भी मातमी सन्नाटा है।
गांव मंझरा गौढ़ी निवासी घनश्याम काफी गरीब है। रोते-बिलखते घनश्याम ने बताया कि उसके पांच बेटे हैं। गरीबी के कारण बड़ा पुत्र देशराज हरियाणा और दूसरा पुत्र पैकरमा राजस्थान में परिवार समेत रहकर मजदूरी करता है। पत्नी की बीमारी के चलते सात साल पहले मौत हो चुकी है। तीन पुत्र 18 वर्षीय सूरती प्रसाद, 14 वर्षीय रामसहारे और सबसे छोटे पुत्र लक्ष्मी नरायन उसके साथ रहते हैं। पुत्र सूरती प्रसाद और रामसनेही नकहा स्थित एक होटल पर 750 रुपये प्रति माह पर गिलास और बर्तन धोने का कार्य करते थे, जिससे उसके परिवार की दो वक्त की रोटी चलती थी।
विज्ञापन

घर में महिलाएं न होने के कारण घनश्याम खुद ही खाना बनाते और चौका-बर्तन करते हैं। हादसे में एक साथ दो बेटों को खोने वाले घनश्याम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। आसपास के लोग उसे दिलासा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और चौकीदार के सिर से टल गई मौत
घटना के चंद मिनट पहले उसी स्थान पर गांव का चौकीदार भीम बैठा था। भला हो चौकी इंचार्ज नकहा कल्लू सिंह का, जो घटना से तीन मिनट पहले ही आकर चौकीदार को गश्त के लिए अपने साथ बुला ले गए। इससे चौकीदार की जान बच गई। यदि वह वहां तीन-चार मिनट और रुकता तो अन्य दो लोगों के साथ उसकी जान जाना भी तय था। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि नकहा चौकी इंचार्ज कल्लू सिंह चौकीदार भीम को घटना के तीन मिनट पहले ही अपनी बाइक पर बैठाकर बाजार में गश्त करने गए थे। इसी बीच हादसा हो गया, जिससे चौकीदार की जान तो बच गई, लेकिन उसकी बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।


हाईवे से दूर होता होटल तो बच सकती थी जान
नकहा चौराहा अतिक्रमण की गिरफ्त में है। पीलीभीत-बस्ती हाईवे के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। सब कुछ देखने के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अतिक्रमण हटाने की कभी जरूरत नहीं समझी। लोगों का कहना है कि हाईवे से सटी दुकानें होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का भय रहता है। सड़क के दोनों ओर प्रशासनिक अफसर और पुलिस अतिक्रमण हटवा देती तो शायद दोनों भाइयों की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed