{"_id":"5c8fda6bbdec22143c034bb5","slug":"31552931435-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे ग्रामीण पर बांके से जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रहे ग्रामीण पर बांके से जानलेवा हमला
विज्ञापन
बिजुआ। स्टेट हाईवे पर बिजुआ कस्बे के बाहर बने एक घर में सो रहे मकान मालिक पर अज्ञात ने सिर पर बांका मारकर जान लेने की कोशिश की। मालिक के चीखने पर पत्नी और बच्ची जाग गईं और पति को घायल देखकर पड़ोसियों को मदद के लिए पुकारा। पड़ोसियों की मदद से घायल ग्रामीण को सीएचसी ले जाया गया, यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, लखीमपुर जिला अस्पताल से घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर न मिलने से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
बिजुआ निवासी राज राजेश्वर पांडे उर्फ रज्जन करीब दस साल से गांव के बाहर बिजली उपकेंद्र के सामने अपने खेत में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। रविवार की रात पत्नी, बच्चे कमरे में सो रहे थे, रज्जन बाहर बरामदे में सो रहे थे। अचानक रज्जन के चीखने की आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे बाहर आए तो देखा कि रज्जन के सिर पर आंख के ऊपर बांके से किसी ने दो वार कर जख्मी कर दिया है। पति की हालत देखकर बच्चे व पत्नी चीखने चिल्लाने लगे, मदद के लिए पत्नी ने अपनी पुत्री को पास में रहने वाले गुड्डू खान के परिवार को बुलवाया। पड़ोसियों के पहुंचने पर इन लोगों ने घर के आसपास हमलावर को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं दिखा। घटना की सूचना पत्नी ने गांव में रह रहे अपने परिवार वालों के साथ पुलिस को भी दी। पड़ोसियों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखकर रज्जन को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। इधर पुलिस के पहुंचने पर घायल या उनके परिवार वालों ने किसी को पहचानने से इनकार किया है, चौकी इंचार्ज बिजुआ अवधेश यादव के मुताबिक घायल को लेकर वह लोग इलाज कराने गए हैं, अभी तहरीर नहीं मिली है।