फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पंद्रह साल बाद पकड़ा गया दुष्कर्मी और हत्यारोपी

पंद्रह साल बाद पकड़ा गया दुष्कर्मी और हत्यारोपी

Fri, 21 Dec 2018 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह साल बाद पकड़ा गया दुष्कर्मी और हत्यारोपी
पंद्रह साल बाद पकड़ा गया दुष्कर्मी-हत्यारोपी
विज्ञापन

ईसानगर। अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का फायदा उठा रहे अपहरण, दुराचार, हत्या जैसे संगीन अपराध के आरोपी को 15 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला बहराइच थाना खैरीघाट के गांव लोनियनपुरवा निवासी की एक लड़की का अपहरण 11 फरवरी 2003 को हो गया था। पीड़ित ने शक के आधार पर अपने गांव के तीन लोगों को नामजद किया था। इसी बीच ईसानगर और खैरीघाट थानाक्षेत्र के बीच अली अहमद के खेत में लड़की का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि लड़की के साथ दुराचार भी हुआ था। पुलिस की विवेचना में ईसानगर थानाक्षेत्र के फिरोजाबाद निवासी रामपाल पुत्र हुल्ला रैदास और रमाकांत चौधरी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने रामपाल को तो जेल भेज दिया था लेकिन रमाकांत चौधरी की गिरफ्तारी उसकी राजनीतिक पकड़ और कानूनी दांवपेंच में उलझ गई थी। कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी रमाकांत चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed