फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The principal lodged an FIR against 17 named and 100 unknown persons.

Kushinagar News: प्रधानाचार्य ने 17 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Wed, 09 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The principal lodged an FIR against 17 named and 100 unknown persons.
कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बे के चकबंदी चौराहे पर छात्रों के दो गुटों में 14 अगस्त को हुई मारपीट में 12 वर्षीय करन की मौत के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर 17 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके पहले मृतक करन की मां की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में पानी पीने को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद की रंजिश में 14 अगस्त को दोपहर में चकबंदी चौराहे पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। हरिहरनाथ दक्षिणी वार्ड नंबर 16 के करन साहनी पुत्र राम भवन साहनी के सिर में गंभीर चोट के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोपियों को छिपाने के आरोप में उपद्रवियों ने स्कूल में तोड़ फोड़ की थी। करन की मां रम्भावती देवी की तहरीर पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने 17 अगस्त को देर रात मथौली के रानीपार उर्फ हरैया के रंजीत यादव और अमरेंद्र यादव उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


अब सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सैनी की तहरीर पर चकबंदी चौराहे के राज साहनी, मोहन कुशवाहा, पिंटू साहनी, राहुल उर्फ गोबरी, किशन, ओमकार, अभिषेक, रमेश, गुलसन साहनी, सत्यम, गुलसन, रामचंद्र, नीरज, इंदु देवी, प्रिंस, प्रिंस गौड़, राहुल और 100 से अधिक अज्ञात लोगो पर पुलिस ने बलवा और तोड़फोड़ की प्राथमिक दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ धीरेेंद्र कुमार राय ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सैनी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अगल-बगल के सीसी कैमरा की फुटेज से अज्ञात उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed