फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Barged into the house, attacked, and threw out belongings.

Panipat News: घर में घुसकर हमला, सामान फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Barged into the house, attacked, and threw out belongings.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। किला थाना क्षेत्र के जगदीश नगर में 10-15 लोगों ने एक मकान में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर का सामान बाहर फेंक दिया और मकान मालिक नदीम को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह का कहना है कि मकान मालिक और किरायेदार के बीच मकान को खाली करने का विवाद है।
विज्ञापन

पीडि़त महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन पर भी हमला किया और छह दिन की बच्ची के ऊपर टीवी फेंक दिया, जिससे बच्ची और उसकी मां को चोट आई है। उनका आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में घर पर हमला किया गया।
विज्ञापन

जगदीश नगर निवासी परवेज ने बताया कि वह और उसका भाई नदीम परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। उन्होंने 2023 में मकान खरीदा था। इसके लिए प्रदीप नाम के व्यक्ति से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि प्रदीप ने उनसे कुछ एग्रीमेंट साइन करवाए और अब मकान पर कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 15-20 लोग घर पहुंचे। उस समय घर पर महिलाएं थीं। हमलावरों ने सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया।
कुछ देर बाद नदीम भी घर पहुंचा तो उस पर और अन्य महिलाओं पर भी हमला किया गया। सामान बाहर फेंकने के बाद हमलावर मकान पर ताला लगाकर चले गए। सूचना मिलने पर किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के बाहर एक महिला

पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले थाने पहुंचा था मामला
परवेज ने बताया कि दो दिन पहले प्रदीप ने किला थाने में उनके खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद वह थाने पहुंचे, जहां उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने एसपी को शिकायत दी थी।
बाद में किला थाने में दोनों पक्षों की बात हुई और उन्होंने समझौते के लिए दो दिन का समय मांगा था।
आरोप है कि सोमवार को उनकी गैरमौजूदगी में हमलावर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed