{"_id":"5b770c1842c792465274a13d","slug":"31534528536-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई अब मांग रहा रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई अब मांग रहा रंगदारी
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर रुपये मांग, रिपोर्ट दर्ज
50 हजार न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अपने मोहल्ले की ही एक 16 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। फोटो भी खींचे। अब आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित किशोरी एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक मगरे उर्फ पवन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसी बीच युवक ने किशोरी के अश्लील फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए। वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। 16 अगस्त की शाम 6.30 बजे के करीब किशोरी बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही थी। तभी आरोपी युवक ने सरेराह छेड़खानी की। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग रखी। किशोरी ने घर आकर पूरी हकीकत अपने परिजनों को बताई। किशोरी के पिता ने युवक से ऐसा करने से मना किया तो युवक ने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।