{"_id":"5971da2f4f1c1b36388b4788","slug":"31500633647-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कोतवाली के एसएसआई पर गिरी गाज, सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर कोतवाली के एसएसआई पर गिरी गाज, सस्पेंड
Updated Fri, 21 Jul 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आठ वर्षीय दलित बालिका की रेप के बाद हत्या के मामले में आखिरकार सदर कोतवाली के एसएसआई पर गाज गिर ही गई। एसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसआई केपी गौड़ को निलंबित कर दिया है।
बतादें कि शहर से सटे एक गांव की आठ वर्षीय दलित बालिका की 23 मई 16 को रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव पास की ही एक बाग में स्थित कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने गांव के ही मुख्य आरोपी मोहन कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 31 अक्तूबर को मोहन कश्यप जिला कारागार से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस फरार बंदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले की विवेचना एसएसआई केपी गौड़ कर रहे थे। एसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसआई को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी हरीराम वर्मा ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएसआई पर विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसी के चलते एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एसएसआई केपी गौड़ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन