{"_id":"143024694a53bcd4b0b37dd2c5ee2fe4","slug":"28-animals-seized-five-people-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 पशु बरामद, पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
28 पशु बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
धौरहरा
Updated Fri, 23 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात सिसैया चौराहे पर चेकिंग के दौरान ईसानगर पुलिस ने वध के इरादे से एक ट्रक में ले जाए जा रहे 28 पशुओं को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक सवार और उसके साथ चल रही एक बोलेरो में सवार पांच पशु तस्करों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया।
ईसानगर पुलिस ने सिसैया पिकेट पर चेकिं ग के दौरान पशु तस्करों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम के सामने ही ट्रक में भरकर वध के लिए ले जाए जा रहे 28 पशु बरामद किए। इस दौरान पकड़े गए पशु तस्करों ने बताया कि मांस कारोबार के लिए वह बहराइच से पशुओं को खरीदने के बाद बरेली ले जा रहे थे तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान ईसानगर के ग्राम सिसैया निवासी शमशुददीन तथा धौरहरा थाने के ग्राम शेखनपुरवा निवासी आमिर, अनीस के साथ कोतवाली क्षेत्र के झमपुरवा निवासी अफजाल और समीउल पुलिस को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस बाबत सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों के पास से दो देशी तमंचे तथा पांच हजार रुपये की नगदी भी मिली है। उन्होंने बताया कि पशुओं को ले जाने वाले ट्रक और उसके साथ चल रही एक बोलेरो गाड़ी को भी मुकदमा दर्ज कर जब्त किया है। पशु तस्करों को पशु क्रूरता अधिनियम और शस्त्र अधिनियम सहित कई धाराओं में गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।