{"_id":"5ad579494f1c1b57098b506d","slug":"21523939657-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंफर से कुचलकर महिला की मौत
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
डंफर से कुचलकर महिला की मौत
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुआ हादसा
महेवागंज। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर निघासन भीरा हाइवे पर लखीमपुर की ओर जा रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक मौके से लेकर फरार हो गया।
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना छेत्र के गांव चन्दवाशोत निवासी कौशल ने बताया कि सोमवार को वह महेवा गांव में एक रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। शाम को 30 वर्षीय पत्नी बिटाना और चार साल के पुत्र अनुज को बाइक से लेकर वापस घर जा रहा था। इसी बीच महेवागंज पुलिस चौकी के पास लखीमपुर की ओर जा रहे एक एनर्जी प्लांट के डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक असंतुलित होने से पत्नी बिटाना ट्रक के पहिए के नीचे आ गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही पुत्र अनुज भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसा के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। मौके पर पहुचे चौके चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने भाग रहे ट्रक का नंबर 100 डायल और चौकी पुलिस को दिया। पुलिस ट्रक को तलाश कर रही है।
सड़क किनारे बने कट हादसे को दे रहे दावत
हादसे में पत्नी की जान चले जाने से दुखी कौशल ने बताया कि वह हाइवे किनारे चल रहा था। सड़क के छोर पर कट अधिक बने होने से वह बाइक सड़क से नहीं उतार सका, जिससे ट्रक की टक्कर लग गई। उसने कहा अगर सड़क का किनारा समतल होता तो शायद हादसा न होता जिससे उसकी पत्नी जिंदा होती। उधर प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो हाइवे किनारे की मिट्टी के कट जाने से यहां आए दिन लोग जान गवाने को मजबूर है। लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी बाइक सवार एक युवक की मौत इसी तरह हो चुकी है।