फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़की सपा महिला सभा

गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़की सपा महिला सभा

Fri, 17 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़की सपा महिला सभा

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
किशोरी से गैंगरेप और वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सपा महिला सभा ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम और एसपी को सौंपा है।

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता लोहिया भवन पर एकत्र हुईं। वहां से हाथ में विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर और नारेबाजी करते हुए डीएम-एसपी के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने कहा कि लखनऊ के तीन युवकों ने थाना निघासन क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके घर के बाहर दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो क्लिप बनाई और उसे साोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि जिले से लेकर प्रदेश में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ज्ञापन देने वालों में जुबैदा, पूनम यादव, तारा, शाहिना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed