{"_id":"593941584f1c1bb3068b4577","slug":"21496924504-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी पशुमांस से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्सी पशुमांस से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। बिहार से पशु मांस भरकर मेरठ जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने दबोच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि ट्रक में 80 क्विंटल मांस था, जिसे परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय फरधान भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
बुधवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि गोला-लखीमपुर रोड पर एक ट्रक से हल्की सी दुर्गंध आ रही है। उसके अंदर कोई संदिग्ध चीज लदी है। इस पर पुलिस ने रुकंदीपुर चौराहे के पास ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो पशु मांस लदा था। मांस की बाबत पूछतांछ में ट्रक पर बैठे दो युवकों ने गोल-मोल जवाब दिया। इस पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पकड़े गए शाहनवाज और शाने आलम मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने के तहारपुर के रहने वाले हैं। दोनों सगे भाई हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मांस को बिहार से लेकर मेरठ जा रहे थे। ट्रक में करीब 80 क्विंटल मांस भरा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक कब्जे में लिया है। जांच के लिए मांस के सैंपल को पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र कटियार के सुपुर्द पुलिस ने किया है।
0000000000000
वर्जन
प्रथम दृष्टया मांस गोवंशीय पशु का प्रतीत हो रहा है। जांच के लिए मांस के सैंपल को फोरेंसिक लैब मथुरा भेजा जाएगा।
सुरेंद्र कटियार, पशुचिकित्सा अधिकारी, फरधान
--------------