{"_id":"5cc0a489bdec22145e483b3d","slug":"201556128905-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया। कस्बा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामशरण मंगलवार देरशाम को कस्बे में सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया।
उचौलिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 65 वर्षीय रामशरण साप्ताहिक सत्संग में शामिल होने के लिए अपने मिलने वाले रामेश्वर के यहां जा रहे थे। सड़क पार करते समय सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। आनन फानन में निजी वाहन से उन्हें शाहजहांपुर में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उधर टक्कर से गिरे बाइक चालक 60 वर्षीय गुरुदयाल सिंह भी जख्मी हो गए। बाइक चालक सिख है, जिसने पगड़ी बांध रखी थी। हादसे के बाद उसे गुरुद्वारा के पास रहने वाले सिख यहां से ले गए। बताते हैं कि बाइक चालक गुरुद्वारा से बाइक से अपने फार्म पर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। बाइक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया ।