फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 15 Apr 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अयोध्यापुर गांव में जयराम की 40 वर्षीय पत्नी मैना देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृत महिला के दो मासूम बच्चे हैं। मृतका के भाई महेंद्र कुमार निवासी मक्कागंज थाना मैलानी ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में पति जयराम, जेठ हरजीत, बलराम, सास, ससुर, जेठानी पर मारपीट करने के बाद जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मायके वालों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ससुराल वालों ने हत्या के आरोप को निराधार बताया है, उनका कहना है कि महिला ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या की है। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि जयराम का एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसे लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी वजह से तंग आकर महिला ने जहर का सेवन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों की तहरीर मिली है। महिला ने पति की करतूतों से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
- सियाराम, प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed