फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पौने दो लाख के माल सहित दो तस्करों को दबोचा

पौने दो लाख के माल सहित दो तस्करों को दबोचा

Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पौने दो लाख के माल सहित दो तस्करों को दबोचा
फोटो संख्या 23एलकेएच403
विज्ञापन

हजारों के माल सहित दो तस्करों को दबोचा
मोहाना घाट से तस्करी कर ले जा रहे थे नेपाल
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीफंटा-पलिया। भारत से तस्करी कर मोहाना नदी घाट के अवैध मार्ग से नेपाल ले जाया जा रहा लगभग पौने दो लाख रुपये का कपड़ा बरामद करने के साथ ही एसएसबी ने दो नेपाली तस्करों को दबोचा है। बरामद कपड़े का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरीफंटा एसएसबी चौकी के कंपनी कमानडेंट सिमरन राय को सूचना मिली की तस्कर मोहाना घाट के अवैध मार्ग से नेपाल माल ले जाने की फिराक में हैं। जिसके बाद एएसआई प्रकाश चंद्र, वीकवी राजन, कमलेश कुमार, रवि होशामनी, धनंजय पासवान को सीमा के नाका पर लगा दिया गया। इस दौरान पिलर संख्या 751/6 के पास मोहाना घाट से अवैध मार्ग से होकर दो नेपाली युवक माल ले जाने की फिराक में थे, जिनको एसएसबी जवानों ने धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राम बहादुर तथा यज्ञराज निवासी धनगढ़ी का होना बताया। उनके पास से एसएसबी ने 80 जोड़ी सैंडिल, 16 लहंगा, 90 पीस लैगी, 38 पीस कुर्ती, 30 पीस सूट, 24 पीस साड़ी आदि माल बरामद किया। बरामद माल की अनुमानित कीमत एक लाख 77 हजार रुपये बताई गई है। एसएसबी ने माल का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed