फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Sun, 20 May 2018 05:56 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
पेज-1 के ध्यानार्थ......

20 एलकेएच 3

अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या
बीच बचाव करने में तीन अन्य लोग भी हुए घायल
प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था इदरीश
पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए 23 वर्षीय युवक को प्रेमिका के घर वालों ने दबोच लिया। उसे पेड़ में बांधकर तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस दौरान युवक को बचाने गए तीन अन्य लोग भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस ने अगले दिन रविवार को सुबह ही पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से आई चोटों के कारण मौत होना बताया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव धोबियनपुरवा के मजरा सैदापुर सिरैंचा निवासी इदरीश उर्फ छोटू अविवाहित था। उसका गांव के ही दूसरे समुदाय की एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई, लेकिन इदरीश नहीं माना। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे इदरीश अपने एक अन्य साथी के साथ नशे में प्रेमिका के घर के पास पहुंचा। जहां पर इदरीश और उसके साथी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर वहां पहुंचे कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया, जिस पर दोनों वहां से चले गए। रात करीब 10 बजे इदरीश प्रेमिका के घर घुस गया। इसी बीच घर वालों ने उसे पकड़ लिया। इस पर इदरीश और घर वालों में हाथापाई हुई। घर वालों ने पहले उसे घर में जमकर पीटा। बाद में उसे घर के पास पेड़ में बांध दिया और तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस दौरान बीच बचाव करते समय गांव के ओमप्रकाश, शहाबुद्दीन और सुरेंद्र भी घायल हो गए। वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। युवक की पीटकर की गई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर आईपीएस एएसपी प्रशांत वर्मा, सीओ सिटी आरके वर्मा और इंस्पेक्टर राजितराम यादव फोर्स के साथ गांव पहुंचे। इंस्पेक्टर राजितराम यादव ने बताया कि मृतक के भाई बालिस्टर अली की तहरीर पर विश्राम, उसके भाई आशाराम, पुत्र पवन और भतीजे दीपू के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने विश्राम और उसके भाई आशाराम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन.....
मृतक के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में हत्या की वजह रंजिशन बताया गया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed