{"_id":"6af8a7c64fd96f77380ea391","slug":"farmer-dies-after-getting-caught-in-a-rotavator-murder-alleged-etah-news-c-163-1-eta1014-160158-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत, हत्या का आरोप
Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक करन का फाइल फोटो
अलीगंज। रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजन ने ट्रैक्टर चालक पर घर से बुलाकर ले जाने और रोटावेटर के आगे डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हिरदेपुर का है। पुलिस केस की जांच कर रही है।
गांव हिरदेपुर निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि भाई करन (24) खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव का एक युवक उन्हें अपने साथ खेत पर काम कराने की कहकर ले गया। करीब दो घंटे बाद गांव के अन्य लोगों ने सूचना दी कि करन की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई है।
जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, तो वहां करन का शव पड़ा है। उसको ले जाने वाला ट्रैक्टर चालक युवक नहीं मिला। उसके घर पर जाकर देखा तो पड़ोसियों ने बताया कि चालक व उसके परिजन ताला लगाकर भाग गए हैं। करन की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। श्यामसुंदर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है।
विज्ञापन
किसान की मौत रोटावेटर में फंसकर हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों के आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही है। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज