Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   200 personnel will be deployed for security at Sitakund Ghat.

Sultanpur News: सीताकुंड घाट पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 200 जवान

Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
200 personnel will be deployed for security at Sitakund Ghat.
सुल्तानपुर। छठ महापर्व पर सीताकुंड घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के 200 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे घाट को पांच सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद से घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए जाएंगे। घाट तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दीवानी चौराहा, सिविल लाइंस समेत प्रमुख स्थानों पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी-एएसपी ने परखी तैयारी

शुक्रवार देर रात एसपी विनीत जायसवाल और एएसपी बृज नारायण सिंह ने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां देखीं। पुलिसकर्मियों को लगातार गश्त करने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed