{"_id":"6af853df3ce12b3a350a9af8","slug":"assaulted-his-wife-while-under-the-influence-of-alcohol-also-smashed-her-mobile-phone-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174888-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मोबाइल फोन भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मोबाइल फोन भी तोड़ा
विज्ञापन
डॉक्टर ने चोटों को बताया गंभीर, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पति पर पत्नी को हाथ, लात और मुक्कों से पीटने के साथ उसका मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप है। चिकित्सकीय जांच में महिला को आई चोटों को गंभीर करार दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बघेल की एक महिला ने बताया है कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने उसे हाथ, लात और मुक्कों से बुरी तरह पीटा और इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उसे घरेलू खर्च के लिए पैसे तक नहीं देता है। घटना के बाद महिला की चिकित्सकीय जांच करवाई गई। चिकित्सक ने अपनी अंतिम राय में चोटों को गंभीर ब्लंट इंजरी बताया। कुल्लू के एसपी अभिषेक शेखर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना आनी में आरोपी पति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।